हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की ओर से बृजेंद्र स्वरूप पार्क में चल रहे नेशनल एक्सपो में शनिवार को फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ के मॉडलों ने बनारसी, बंगाली और भागलपुर की सिल्क की साड़ी पहनकर रैंपवाॅक किया। पुरुष मॉडलों ने शेरवानी व कुर्ता-पायजामा पहनकर जलवा बिखेरा। तेज संगीत और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच महिला मॉडलों ने पहले कुर्तियों व बाद में अलग-अलग तरह की साड़ियां पहनकर रैंपवाॅक किया। फैशन शो कोलकाता के कुंतिल दास के निर्देशन में हुआ।