चकेरी एयरपोर्ट पर गुरुवार को आतंकी हमले कोे लेकर मॉकड्रिल की गई। जिसमें हमलों से निपटने और बचाव कोे लेकर देखा गया। इसमें पुलिस, सीआईएसएफ जवान, एयरफोर्स, फायर ब्रिगेड समेत अन्य अफसरों ने रिस्पॉन्स टाइम काे देखा। पुलिस को गुरुवार शाम को चकेरी एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फौरन एसीपी चकेरी कृष्णकांत पुलिस बल के साथ यातायात पुुलिस और फायर की टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने की मॉकड्रिल का टाइम चेक किया। साथ ही एयरफोेर्स और सीआईएसएफ के साथ आतंकियों से मोर्चा लेते हुए एयरपोर्ट में मौजूद यात्रियों की सुुरक्षा को भी देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी चकेरी ने एयरफोर्स और सीआईएसएफ के अधिकारियों से बातचीत की। मॉकड्रिल में चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुुक्ला समेत सीआईएसएफ, फायर और एयरफोर्स के अधिकारी मौजूद रहें।