एमएलसी अरुण पाठक के अंग रक्षकों को उनके साथ ग्रीनपार्क के अंदर जाने से एडिसनल डीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने रोका तो पाठक ने इसकी वजह पूछी इस पर बहस हो गई। इसी बीच एक और महिला पुलिस अधिकारी आ गई। अरुण पाठक के अनुसार एडीसीपी ने उस महिला अधिकारी से अरुण पाठक के बारे में बोला कि मैं इन्हें डील कर चुकी हूं। इसी बात पर एमएलसी पाठक गुस्सा हो गए और एडीसीपी से बोले क्या डील किया है जवाब दीजिए। आइंदा से इस तरह गलत बात मत करना। पाठक के गुस्से में आने के बाद वह वहां से चली गईं। इस बीच वहां काफी देर तक हलचल रही।