फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर सिर रखकर अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Feb 2026 10:06 PM IST

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी व मगरवारा के बीच रविवार की सुबह एक अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। वह ट्रैक पर सिर रखकर लेट गया था, तभी मालगाड़ी उसके ऊपर से निकल गई। अधेड़ का धड़ व सिर ट्रैक पर पड़ा रहा। कार्रवाई के चलते साबरमती एक्सप्रेस को करीब 43 मिनट तक गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रविवार सुबह करीब 8:50 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि लगभग 55 वर्षीय अधेड़ ने ट्रैक पर सिर रखकर मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। रेलवे व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान अधेड़ की जेब से मिले आधार कार्ड व पर्स में मोबाइल नंबरों पर कॉल किया गया तो बेटे अजय से संपर्क हुआ। अजय ने मौके पर पहुंच कर अधेड़ की पहचान अपने पिता दिनेश बाबू निवासी पीडी नगर उन्नाव सदर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के मुताबिक बेटे अजय ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पिता एक शराब फैक्टरी में काम करते थे और नशे के लती थे। कुछ माह पहले ही उनकी नौकरी छूट गईं थी। इसके बाद से परेशान रहने लगे थे। सुबह घर से किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रैक क्लीयर न होने के कारण सुबह 9:15 बजे से 9:58 बजे तक 43 मिनट गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें