फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने चट्टे पर मारा छापा, चोरी से 11 ई-रिक्शे चार्ज होते मिले

नवाबगंज स्थित नगर निगम स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को लगाए गए अमर उजाला के जनता ही जनार्दन शिविर में महापौर के समक्ष सर्वाधिक शिकायतें गृहकर की आईं। शिकायत आने पर महापौर ने नवाबगंज गुलियाना स्थित चट्टे पर छापा मारा तो वहां चोरी से 11 ई-रिक्शे चार्ज होते मिले। महापौर के निर्देश पर चट्टा संचालक मो. आकिब के खिलाफ केस्को की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। वार्ड-43 (नवाबगंज) स्थित नगर निगम स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगते ही शिकायतकर्ताओं का तांता लग गया। 95 फीसदी से ज्यादा शिकायतें गृहकर संबंधी आईं। भवन स्वामियों ने नगर निगम पर गृहकर बढ़ाकर भेजने का आरोप लगाया इस पर महापौर ने राजस्व निरीक्षक स्वाति सिंह से नाराजगी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें