फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बाबूपुरवा वार्ड 80 में ‘जनता ही जनार्दन’ कैंप, महापौर ने सुनीं समस्याएं

कानपुर बाबूपुरवा कॉलोनी के वार्ड 80 में रविवार को ‘जनता ही जनार्दन’ कैंप का आयोजन किया गया, जहां महापौर प्रमिला पांडे ने पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे, जिनमें सफाई, जलभराव, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। कैंप की शुरुआत से पहले महापौर प्रमिला पांडे ने मौके पर लगाए गए मेडिकल कैंप में अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। इसके बाद उन्होंने जनता के बीच बैठकर एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें