आरके जालान ने बताया कि मोतीझील लॉन में चार दिवसीय लेदर मेला गुरुवार से शुरू होगा। इसमें फैक्टरी दाम पर चमड़ा के बने जूता, स्पोर्ट्स शूज, बेल्ट, पर्स, बैग आदि उत्पाद शहरी खरीद सकेंगे। अलग-अलग कंपनियों के 35 स्टाॅल लगेंगे। लेदर मेला के पांचवें संस्करण में पहली बार बेस्ट स्टार्टअप, सोशल मीडिया प्रमोशन, इनोवेटिव डिजाइन, बेस्ट स्टाल, वूमेन इंटरप्रेन्योर के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फुटवियर क्षेत्र में दूसरे क्षेत्र के औद्योगिक घराने भी आ रहे हैं। मुख्तारूल अमीन ने बताया कि एलन कूपर, मोडि्रबा, एबेटोस, मॉर्डब्ट, पेपरवन, सेल्टिक, कैब्रिनी, लकी टोनी, मैकॉ, लग्जरी लेदर, क्यूरो बोल्सा, दो फीट, एचएक्स, लंदर, ब्लैक हॉर्न, मिडास के ब्रांड अपने उत्पाद बेचेंगे।