फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर बाबा आनंदेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के पहले सोमवार पर परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष गूंजते रहे। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग समेत आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें