फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महाराजपुर में चोरी के सामान व पिकअप संग शातिर गिरफ्तार , कई थानों में दर्ज हैं केस

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 05 Apr 2026 04:37 PM IST

महाराजपुर पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को चोरी के सामान और पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार तिवारीपुर और महोली के बीच लगे टावर से रैक्टी फायर, चार बैटरियां और केबल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविदास पुरम, थाना गुजैनी निवासी राजेंद्र कुमार (45) पुत्र स्वर्गीय रतीराम को महोली के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी का सामान और एक पिकअप वाहन बरामद हुआ है, जिसका उपयोग चोरी के माल को ले जाने में किया जा रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें