कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में खुले में क्रोमियम युक्त जहरीला मलबा फेंके जाने से हड़कंप मच गया है। प्रदूषण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे और पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह मलबा मानव स्वास्थ्य और भूजल के लिए बेहद घातक है, जिसे लेकर प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।