विश्व हिंदू महासमिति सनातन सेनानी तैयार करेगी। इसकी घोषणा सोमवार को महासमिति के संरक्षक, कामाख्या पीठ असम के अंतरराष्ट्रीय मंत्री महंत सुमेरगिरी महाराज ने की। उन्होंने कानपुर प्रवास के दाैरान बर्रा-5 स्थित महाकाल मंदिर में बैठक की। इस दौरान हर हिंदू परिवार से एक सदस्य को सनातन सेनानी बनाने का संकल्प लिया गया। यह सेनानी सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार व हिंदू एकता के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने प्रवास की शुरुआत आनंदेश्वर धाम में महादेव की पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद संगठन की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की। कहा कि विश्व में सनातन संस्कृति की पताका लहराने के लिए जरूरी है कि युवा हिंदुत्व के मूल्यों को आत्मसात करें। यह अभियान युवाओं को सनातन धर्म की जड़ों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।