कानपुर में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर हाल ही में जीतकर आईं महिला विधायक नसीम सोलंकी का तथाकथित भाजपा नेता धीरज चड्ढा ने दूसरी बार अपमान किया गया। मामले में पुलिस ने सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकाने वाला भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन कर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।