फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरईगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला, राम भरोसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सरकारी दावे उस वक्त खोखले नजर आए, जब शुक्रवार दोपहर भीतरगांव ब्लॉक स्थित बरईगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह बंद पाया गया। अस्पताल के दरवाजों पर ताला लटका मिला और मौके से डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ नदारद था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह केंद्र अक्सर सुर्खियों में रहता है, क्योंकि यहां न तो समय पर डॉक्टर उपलब्ध होते हैं और न ही फार्मासिस्ट। शुक्रवार को दोपहर के समय जब केंद्र का निरीक्षण किया गया, तो वहां सन्नाटा पसरा था। इलाज की उम्मीद में आए ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें