पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण ठंड और कड़कड़ाती शीतलहर ने जनजीवन के साथ-साथ रबी की सब्जियों पर भी गहरा प्रहार किया है। भीतरगांव इलाके के बरईगढ़ गांव में पाले की चपेट में आने से विशेष रूप से कुंदरू और परवल की लताओं को भारी नुकसान पहुँचा है। कड़ाके की ठंड के कारण इन बेलों के पत्ते झुलसकर गिर गए हैं, जिससे कल तक लहलहाने वाले "भीठ" (सब्जी उगाने वाले ऊँचे स्थान) अब पूरी तरह सूने नजर आ रहे हैं।