फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ई रजिस्ट्रेशन के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, ठप कराया रजिस्ट्री का काम

Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 01:48 PM IST

निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय में ई रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को कानपुर के अधिवक्ताओं ने निबंधन का काम ठप कर दिया। सुबह से ही अधिवक्ता निबंधन कार्यालय पहुंच गए और कार्यालयों को बंद कर दिया गया। निबंधन कार्यालय के भूतल पर ही अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसी को भी निबंधन कार्यालय में नहीं जाने दिया गया। इस दौरान दूर दराज से आए कुछ लोगों से विवाद भी हुआ। उधर स्टांप विक्रेताओं ने भी स्टांप नहीं बेचे। कोई ई-स्टांप जारी नहीं किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि ई रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में प्रदेश के कई जिलों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। जल्द ही प्रदेश सरकार ने आदेश वापस नहीं लिया तो अधिवक्ता प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे। धरना देने वालों में अनूप द्विवेदी, शरद शुक्ला, अरविंद दीक्षित, अश्वनी आनंद, अभिषेक तिवारी, संजय कुमार सिंह, मनोज द्विवेदी, स्वतंत्र जायसवाल, विकास गौड़, बीरेन्द्र पासी, जितेंद्र तोमर आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें