कानपुर के केशवपुरम स्थित मांसा गैलेक्सी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरबंस सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री बादशाह सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया समेत कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में जातिगत कानूनों और आरक्षण के विरोध में स्वर मुखर किए गए तथा देश में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार व समान कानून लागू करने की पुरजोर मांग उठाई गई।