फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ताइक्वांडो में केआर एजुकेशन सेंटर बना ओवरऑल चैंपियन

बर्रा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। क्योरगी वर्ग में केआर एजुकेशन सेंटर ओवरऑल चैंपियन बना। ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर द्वितीय स्थान और डीपीएस आजादनगर तृतीय स्थान पर रहा। पूमसे वर्ग में डीपीएस बर्रा प्रथम, दुर्गा प्रसाद स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-18 किग्रा भार वर्ग में दुर्गा प्रसाद के अनमोल सविता ने स्वर्ण पदक, लिटिल फॉक्स के अंश गर्ग ने रजत पदक और लिटिल फॉक्स की जया सिंह ने कांस्य पदक जीता। 18-21 किग्रा वर्ग में लिटिल फॉक्स के प्रद्युम्न सतपाल ने स्वर्ण पदक, डीपीएस बर्रा के अथर्व बाजपेई ने रजत जीता। 21-23 किग्रा वर्ग में कैंब्रिज स्कूल के सिवान सिंह ने स्वर्ण, लिटिल फॉक्स के त्रियांश ने रजत व ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर के अदनान ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें