फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेरेपति बाबा शताब्दी महोत्सव में भक्ति की सरिता, अनूप जलोटा के भजनों पर झूम उठा जनसमूह

खेरेपति बाबा मंदिर के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत रविवार को मालरोड स्थित वृंदावन लॉन में भजन संध्या आयोजित की गई। प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कौन कहता है भगवान आते नहीं..., इतनी शक्ति हमे देना दाता... और इतना तो करना स्वामी... जैसे भजनों से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। रंग दे चुनरिया... और ओ पालनहारे... की प्रस्तुति ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में ॐ नमः शिवाय के सामूहिक कीर्तन से पूरा परिसर गूंज उठा। उन्होंने मत कर अभिमान बंदे... और श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम... जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में गजल गायक व संगीतकार युगांतर सिंदूर को सम्मानित किया गया। इससे पहले मंदिर में विशेष पूजन और श्रंगार हुआ तथा परिसर को फूलों व रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक अनंत मिश्र अंटू, महापौर प्रमिला पांडेय, आरएसएस के प्रांत प्रचारक श्रीराम, विधायक अमिताभ बाजपेई, कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा और पूर्व एमएलसी दिलीप यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें