फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकेरी में अवैध कनेक्शन काटने पहुंची केस्को की टीम, लोगों ने किया हंगामा

चकेरी के अहिरवां के सदानंद नगर में करीब 35 साल बाद केस्को टीम अवैध कनेक्शन को काटकर वैध कनेक्शन देने के लिए गुरुवार शाम को टीम पहुंची। लोगों ने टीम का विरोध कर हंगामा किया। साथ ही बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सदानंद नगर के रहने वाले रजत पांडे, राम बहादुर सिंह, आनंद पांडेय, कृपा शंकर, सुरेंद्र सिंह, आशीष, अतर सिंह, ज्ञानेंद्र, चंद्रावती वर्मा, सुशील पांडेय, कामिनी शुक्ला, मुन्नी देवी आदि ने बताया कि पिछले 35 सालों से वे केस्को से कनेक्शन लेकर साथ ही चंदा करके अपनी केबल लाइन डालकर बिजली जला रहे हैं। केस्को की टीम गुरुवार शाम को करीब दस से ज्यादा कनेक्शन काटने पहुंची। जिस पर लोगों ने विरोध किया। साथ ही लोगों का कहना था कि घरों में छोटे छोटे बच्चें हैं। बिना बिजली के वे गर्मी में कैसे रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें