कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में पिछले वर्ष की उपविजेता उत्तर प्रदेश की टीम शुक्रवार को ग्रीनपार्क में छत्तीसगढ़ के खिलाफ चौथी जीत दर्ज कर नॉकआउट दौर में पहुंचने के लिए उतरेगी। इलीट ग्रुप-बी में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले तीन मैच जीतकर 39 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इसी ग्रुप में छत्तीसगढ़ की टीम 28 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। दोनों ही टीमों ने गुरुवार को ग्रीनपार्क में अभ्यास किया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक खेले गए भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के बाद नवंबर में पहला बड़ा आयोजन होने जा रहा है। मैच के लिए स्टेडियम में पांच नंबर का विकेट तैयार किया गया है।