कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में दो पक्षों में किराये को लेकर विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं, जिनमें किरायेदारी को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।