कानपुर के बिधनू में रमईपुर-जहानाबाद मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क पार कर रहे तीन साल के बालक को बस ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जाम लगाकर हंगामा किया। करीब साढ़े पांच घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया।