फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल में कानपुर की सान्विका और युगल वर्ग में एस संयुक्ता रेड्डी-श्रेयांशी ने जीते मैच

शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Jun 2025 10:19 PM IST

कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन व क्षेत्रीय क्रीड़ा निदेशालय कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही है। इसमें तीसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल में बालक, बालिका एकल और युगल वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकल वर्ग में शहर की सान्विका गुप्ता और युगल वर्ग में एस संयुक्ता रेड्डी-श्रेयांशी रंजन ने अपने-अपने मैच जीते। बालिका एकल वर्ग में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने कानपुर की एस. संयुक्ता रेड्डी को 30-13 से, कानपुर की सान्विका गुप्ता ने गोरखपुर की शगुन को 30-11 से, हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज ने नोएडा की अग्रिमा को 30-23 से, गोरखपुर की आदित्या यादव ने वाराणसी की याना गुप्ता को 30-23 से हराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें