कानपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर चमनगंज स्थित विराजमान प्राचीन मां ज्वाला माता के दरबार में कार्यक्रम हुआ। यहां ज्वालेश्वर महादेव बाबा का श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंत्र उच्चारण के साथ जल व दूध से बाबा का अभिषेक किया गया। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी।