कानपुर में जिलाधिकारी जनता दर्शन के समय शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय और सिंचाई विभाग के मंडलीय कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। जिला पंचायत में सात और सिंचाई विभाग कार्यालय में नौ कर्मचारी बिना सूचना के नदारद मिले। डीएम ने सभी कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।