सेठ मोतीलाल खेडिया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बुधवार को 70वीं जनपदीय और मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने इंडियन और रिकर्व राउंड में सटीक निशाने लगाए। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कमल किशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या सुमन चंदोला ने किया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय पाठक, जिला क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, सैयद सऊद अली, हरिकिशन शुक्ल, निकिता, मनीष कुमार मौर्य, आयोजन सचिव ओम प्रकाश, वासुदेव, राजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। इंडियन राउंड (अंडर-14 बालक): युवराज सिंह (तुलसी मेमोरियल कॉलेज), पवन मिश्रा (सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज), सारांश (सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज)। इंडियन राउंड (अंडर-17 बालक): विशाल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज), मनीष कुमार (बीएनएसडी इंटर कॉलेज), आर्यन यादव (भानु प्रताप एजुकेशन), शाश्वत शुक्ला (मॉडर्न कार्मेल स्कूल)। इंडियन राउंड (अंडर-19 बालक): आर्यन प्रसाद (सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज), उत्कर्ष (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज), अक्षम शर्मा (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज) एवं आदित्य (स्नेहरी इंटर कॉलेज)। इंडियन राउंड (अंडर-17 बालिका): सुहानी तिवारी, शिवानी दिवाकर एवं महक पाल (तीनों सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज)। रिकर्व राउंड (अंडर-17 बालक): जतिन गुलाटी (शिवानी इंटर कॉलेज), रिकर्व राउंड (अंडर-19 बालक): अनिल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज)।