कैंट के गोलाघाट में रहने वाले मोनू की शुक्लागंज में हत्या कर शव को फेंक देने के मामले में मंगलवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद घर पहुंचा। जहां परिजनों ने गोलाघाट चौराहे पर शव रखकर हंगामा किया और मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की। इस दौरान कानपुर शुक्लागंज रूट पर जाम लगा गया और वाहनों की लाइन लग गयी। मौके पर डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी पूर्वी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।