भीतरगांव ब्लॉक के पसेमा विद्युत उपकेंद्र के कुम्हऊपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले दो गांवों में सोमवार शाम जंफर उड़ने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस और अंधेरे के बीच ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने रात में ही लाइनमैनों को पेट्रोलिंग के लिए भेजा और रात 11:15 बजे फाल्ट मिला। इसके बाद खंभे पर चढ़कर फाल्ट दुरुस्त किया इसके बाद सप्लाई शुरू हो गई।