हमीरपुर फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर की गला घोंटकर हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। घटना को अंजाम देने के बाद रास्ते में झाड़ियों में कपड़े बदलकर हमीरपुर भाग निकली थी। चकेरी पुलिस व सर्विलांस टीमने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी पत्नी को नौबस्ता चौराहे से रामादेवी रोड की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला के प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है।