फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 3.50 लाख के मोबाइलों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 3.50 लाख रुपये कीमत के चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के हैरिसगंज पुल के आगे सीपीसी वाशिंग लाइन के पास चेकिंग के दौरान रंजीत गौतम (37) और लकी (30) को दबोच लिया। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों के धीमा होने पर खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल व सामान चोरी या छीन लेते थे। पुलिस जांच में बरामद सभी मोबाइल चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें