फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घने कोहरे के चलते दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

बिधनू थानाक्षेत्र में रविवार रात हड़हा गांव के पास हाईवे पर घने कोहरे के चलते दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घाटमपुर पतारा के नगेलिनपुरवा गांव निवासी राहुल शर्मा (30) रविवार दोपहर दोस्त छोटू और मलिक पाल के साथ कार से नौबस्ता गए थे। रविवार देर रात लौटते समय हड़हा गांव के पास कोहरे के चलते ओवरटेक के दौरान घाटमपुर की ओर से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। दोनों कारों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक राहुल केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दोस्त छोटू और मलिक भी चोटिल हुए। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को नौबस्ता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी कार सवार मौके से भाग निकले। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि दोनों कारों को कब्जे में लिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें