हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को 2 नई आधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस चलाई गईं।आरटीओ कानपुर राहुल श्रीवास्तव, एडीसीपी वेस्ट कपिलदेव सिंह, एनएचआई प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिन्हा व टैग मैनेजर मोहम्मद जैद ने शिवराजपुर टोल प्लाजा पर हरी झंडी दिखाकर इन एम्बुलेंस को रवाना किया।