कर चोरी की आशंका के चलते आयकर विभाग की टीमों ने राजस्थान लिकर कंपनी और आरती डिस्टिलरीज के कानपुर, मुंबई समेत सात ठिकानों पर सर्वे किया है। 1400 से 1500 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर होने के बावजूद केवल 8 से 9 करोड़ रुपये का आयकर चुकाने और विदेशी शराब कंपनियों में पार्टनरशिप व संपत्तियां खरीदने के पुख्ता दस्तावेज हाथ लगे हैं।