फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: व्यापारी ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, वीडियो जारी कर बयां किया दर्द

नरवल थाना क्षेत्र में 12 वर्ष पुराने गिरवी जेवर को लेकर व्यापारी और पुलिस के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। करबिगवां निवासी सचिन सोनी ने बताया कि उनकी सिकठिया पुरवा स्थित दुकान पर एक ग्राहक ने 27 ग्राम सोना 50 हजार रुपये के बदले गिरवी रखा था, जिसे निर्धारित अवधि तक न छुड़ाने पर वर्ष 2022 में नियमानुसार गलाकर समायोजित कर दिया गया। हाल ही में बढ़े हुए भाव के बीच ग्राहक जेवर छुड़ाने पहुंचा और विवाद खड़ा हो गया। व्यापारी का आरोप है कि शिकायत के बाद उपनिरीक्षक द्वारा थाने बुलाकर उन पर दबाव बनाया गया और ढाई लाख रुपये मूल्य का सोना देने संबंधी लिखापढ़ी कराने की कोशिश की गई। आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत की, जिसके बाद व्यापारी को बिना शर्त छोड़ा गया। घर पहुंचकर व्यापारी ने वीडियो जारी कर सवाल उठाया कि क्या व्यापारियों को इसी तरह सम्मान मिलेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें