कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। टेनापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गई। इस दौरान ट्रॉली में बैठा मजदूर ईंटों के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।