फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शताब्दी नगर की ग्रीन बेल्ट में सूख गए हजारों पौधे, देखरेख के अभाव में बेअसर हुआ वृक्षारोपण

कानपुर पनकी क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित अमन एंक्लेव के पास बनी ग्रीन बेल्ट में लगाए गए हजारों पौधे देखरेख के अभाव में सूखते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से हर साल बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कराया जाता है, लेकिन नियमित देखभाल न होने के कारण अधिकांश पौधे सूखकर झाड़ियों में तब्दील हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पौधे लगाने के बाद उनकी सिंचाई और देखरेख की व्यवस्था नहीं की जाती, जिससे कुछ ही समय में पौधे खराब हो जाते हैं। इससे वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें