अपर नगर आयुक्त अनूप बाजपेयी ने शुक्रवार को शेल्टर होम का निरीक्षण किया। बाबूपुरवा स्थित बीएल भल्ला अस्पताल के शेल्टर होम में चादर फटी मिली और शौचालय में ताला बंद था। उन्होंने चादर को बदलवा कर शौचालय का ताला खुलवाया। उस्मानपुर शेल्टर होम में सबमर्सिबल पंप खराब मिला। श्यामनगर शेल्टर होम में लोगों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी। डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ व पहाड़पुर में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इसी तरह भैरवघाट मार्ग पर, चुन्नीगंज वर्कशॉप सेंटर के शेल्टर होम में रंगाई पुताई का काम चल रहा था। इसी तरह महापौर प्रमिला पांडेय ने दर्शनपुरवा स्थित रैन बसेरा व हैलट अस्पताल के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान दर्शनपुरवा में केयर टेकर नहीं मिला तो उसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मौके पर पार्षद पवन पांडेय व मनीष मिश्रा मौजूद रहे।