दबौली के दुर्गा मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ शनिवार को ठाकुर जी की बरात निकाली गई। बाबा तत्कालेश्वर मंदिर में स्वागत के बाद द्वारचार हुआ। देर रात तुलसी और ठाकुरजी का विवाह हुआ। इसके बाद कन्यादान हुआ। आयोजक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि तुलसी के रूप में सलोनी व सौरभ द्विवेदी और ठाकुर जी के रूप में ज्योति व आशीष मिश्रा सजाए गए। शुक्रवार को हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ था। अब पांच नवंबर को कथा व विदाई होगी। इस मौके पर अनूप कुमार तिवारी, गणेश शंकर मिश्रा, विनोद मिश्रा, मनीष अवस्थी, राहुल भट्ट, केके, धीरज तोमर, अमित दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे।