होलिका दहन के पहले बाजारों में गन्ना भारी मात्रा में पहुंचा है गन्ने की बिक्री बढ़ी है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन पर गन्ने का विशेष महत्व है होलिका दहन वाले स्थान में जाकर लोग गन्ने की सिकाई करके और फिर घर के सभी सदस्यों को खाने के लिए दिया जाता है पारंपरिक रस्मों का इस्तेमाल करते हुए गन्ने के बारे में ग्रामीण सुनील सिंह ने बताया कि होलिका की आग में गन्ने का आचमन करके उसको खाने से समस्त रोग एवं विकार दूर होते हैं।