फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा- एमएसएमई में मिल रहा सबसे ज्यादा रोजगार

केसीएएस सीपीई अध्ययन गोष्ठी, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश हाॅल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एमएसएमई में सबसे ज्यादा रोजगार मिल रहा है। मुख्य अतिथि एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय के निदेशक वीके वर्मा ने कहा कि कानपुर समेत देश की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सहायक निदेशक अमित बाजपेई, भारतीय निर्यात संगठन महासंघ उत्तर प्रदेश प्रमुख आलोक श्रीवास्तव, संयोजक सीए राहुल चंद्रा और सह-संयोजक सीए शाश्वत गुप्ता ने विचार रखे। इस मौके पर सीए गोविंद माहेश्वरी, डॉ. राजेश मेहरा, प्रशांत रस्तोगी, दीप मिश्र, राजीव गुप्ता, विनीत रुंगटा, शिशिर शुक्ला, शाश्वत श्रीवास्तव, भूपेंद्र सचान, अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें