फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, सोमदत्त प्लाजा पर नोकझोंक

कानपुर में बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए परेड चौराहा से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने सोमदत्त प्लाजा के पास बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर सपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया ताकि हालात सामान्य बने रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें