आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने सफाई व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ खुद कूड़ा गाड़ी चलाकर विरोध जताया। विधायक ने पटकापुर और तलाक महल सहित कई मोहल्लों का दौरा कर नगर निगम के दावों की पोल खोली। खस्ताहाल गाड़ियों पर तंज कसते हुए विधायक ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया। सुधार न होने की स्थिति में विधायक ने बड़े जन आंदोलन की चेतावनी दी है।