सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद जब दूध वाला बंगला स्थित अपने आवास से फूलबाग सत्याग्रह में शामिल होने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर वापस आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। उनके साथ मौजूद अन्य सपा कार्यकर्ताओं को भी बाहर जाने से रोक दिया गया।