फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मूल अवशेषों के दर्शन, भक्तों ने लिया पुनर्स्थापना का संकल्प

प्रसून शुक्ला Updated Wed, 01 Apr 2026 06:15 PM IST

कानपुर के बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में बुधवार को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मूल अवशेषों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति भाव से दर्शन कर प्राचीन खंडित शिवलिंग की पुनर्स्थापना का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। संस्था के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर द्वारा सोमनाथ मंदिर में लिए गए संकल्प के क्रम में इन पवित्र अवशेषों की देशव्यापी यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा विभिन्न शहरों से होते हुए बुधवार को झांसी से कानपुर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ अवशेषों के दर्शन किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें