कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 73.560 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी बाजार कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप ट्रेन के जरिए बिहार भेजी जानी थी। यह कार्रवाई डीजी रेलवे प्रकाश डी., डीआईजी रेलवे (प्रयागराज) एन. कोलांची के निर्देशन और एसपी रेलवे (प्रयागराज) प्रशांत वर्मा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।