फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 36 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2026 06:43 PM IST

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन 'CY-वज्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए निवेश के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में करीब 36 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन, बैंक खातों के दुरुपयोग और साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से रकम का लेन-देन कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद किए हैं। इनकी जांच के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूरे साइबर नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें