कल्याणपुर ब्लॉक के बैकुंठपुर गांव में साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरीके से पटरी से उतर चुकी है यहां गांव की मुख्य गली जो ईश्वरीगंज चौराहे की तरफ जाती है। बस्ती के बीचो-बीच इस गली की नालियां पूरी तरीके से चोक हो गई हैं। नालियों के चोक होने की वजह से पूरा सीवर का पानी सड़क पर ही भरा हुआ है।इसी सीवर के पानी ग्रामीण गुजरने को मज़बूर हैं।