फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पाम ऑयल से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए एचबीटीयू में सेमिनार 16 को

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) का ऑयल टेक्नोलॉजी विभाग 16 जनवरी को पाम ऑयल से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए एक सेमिनार का आयोजन करेगा। ऑयल टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से ''मानव स्वास्थ्य, पोषण एवं सततता में पाम ऑयल की भूमिका: संतुलित सत्य'' विषय पर यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। सेमिनार का शुभारंभ गुरुग्राम की फेयर लैब के एमडी द्विजेंद्र माथुर, ओटीएआई के अध्यक्ष डॉ. राजीव चूरी और मलेशियन पॉम ऑयल काउंसिल के रीजनल मैनेजर डॉ. रोशन मार्टिस करेंगे। नेशनल फूड लैबोरेटरी चेन्नई के निदेशक डॉ. सानु जैकब और कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अवधेश कुमार शर्मा भी अनुभव साझा करेंगे। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षक, वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ, नीति निर्माता और शोधार्थी भाग लेंगे। एचबीटीयू में आयोजित प्रेसवार्ता में डीन स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी प्रो. प्रवीण यादव ने यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में डॉ. नीरज अवस्थी, गौरव सिंह, डॉ. विनीता गौतम, प्रखर गुप्ता और संजय सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें