कानपुर में अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को साढ़-भीतरगांव मार्ग पर चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। दोपहर के समय मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा और सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही बेहद कम रही। पानीपुरवा मोड़ के आसपास खुले क्षेत्र में चल रही तेज गर्म हवाओं ने राहगीरों को बेहाल कर दिया। तेज धूप और तपिश के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर नजर आए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही लगभग थम सी गई, जिससे पूरा इलाका वीरान दिखाई दिया।