पनकी शताब्दी नगर से रतनपुर कॉलोनी जाने वाली सड़क के दोनों साइड पर बड़ी-बड़ी झाड़ियों के कारण जंगल बन गया है। इसीलिए इस सड़क पर सन्नाटा रहता है। इसके अलावा खंभों से लाइटें न होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्व घटनाओं का अंजाम देते हैं। मार्ग प्रकाश की व्यवस्था हो जाने के बाद लोगों के साथ होने वाली घटनाओं पर लगाम लग सकती है।